टीम इन्विन्सबल ने गोल्डन किंग को 3 विकेट से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में टीम इन्विन्सबल का मुकाबला गोल्डन किंग से हुआ। मैच में टीम इन्विन्सबल ने 3 विकेट से बाजी मारी। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में गोल्डन किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बनाए। फिरोज चौधरी ने 27 गेंद पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 43 रन व हमर सिंह ने 37 गेंद पर 1 चौके व 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। लक्ष्य शर्मा ने 8 गेंद पर 21 रन का योगदान दिया। 

टीम इन्विन्सबल की ओर से शशांत सूरज ने 3 ओवर में 14 रन देकर व पंकज बिष्ट ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2-2 विकेट लिए। टीम टीम इन्विन्सबल ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए और 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। अभिषेक ने 26 गेंद पर 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। मनमोहन ने 16 गेंद पर 1 चौके व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। हिमांशु यादव ने 22 व अचिंतय सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। गोल्डन किंग की ओर से लोकेश शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। तरूण गुप्ता ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट निकाले। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post