गाजियाबाद के पूर्व डीसीपी निपुण अग्रवाल को राष्ट्रपति वीरता पदक मिलने पर संजीव कुमार गुप्ता ने बधाई दी




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश पुलिस के होनहार IPS अधिकारी और गाजियाबाद में DCP सिटी के पद पर रहे निपुण अग्रवाल को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में उन्हें यह पदक प्रदान किया। 

समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने IPS निपुण अग्रवाल को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि "निपुण अग्रवाल जैसे निडर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों पर पूरे देश को गर्व है। उनका यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस के शौर्य का प्रतीक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post