रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- तीसरा रतन सिंह बोस मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शिवाजी क्रिकेट क्लब व भवानी यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शिवाजी क्रिकेट क्लब ने एक विकेट की रोमांचक जीत के साथ ही टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। फाइनल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया जिसमें शिवाजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर भवानी यूथ क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भवानी यूथ क्रिकेट क्लब 34.5 ओवर में 306 रन बनाकर आउट हो गया। शिवम किशोर कुमार ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। आर्यन ने भी शानदार 77 रन बनाए। यश सहरावत ने 54 रन की अर्ध्रशतकीय पारी खेली।
शिवाजी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सक्षम उपाध्याय ने 3, कप्तान अमन जैनवाल व इक्षित निश्चल ने 2-2 विकेट लिए। शिवाजी क्रिकेट क्लब ने तेज शुरूआत की, मगर उसके विकेट लगातार गिरते रहे। अंत में टीम ने 34.2 ओवर में 9 विकेट पर 307 रन बनाकर एक विकेट से फाइनल जीतने के साथ ही टूर्नामेंट भी अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से करन गर्ग ने 80 रन की पारी खेली। दीपेश बालियान ने 55, भानु यादव ने 38 व जेहान ने 43 रन बनाए। सौरभ राय ने 3, कुणाल शर्मा व बिटटू कुमार ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार करन गर्ग को दिया गया।