रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में द डोमिनेटर्स ने बिंदास पलटन को 11 रन से मात दी। द डोमिनटर्स से मिले जीत के लिए मिले 185 रन लक्ष्य के जवाब में बिंदास पलटन 173 रन ही बना पाई। टॉस जीतकर बिंदास पलटन ने द डोमिनटर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसने 20 अेवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। अमित तेवतिया ने 39 गेंद पर 11 चौकों व 1 छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। अभिजीत डागर 36 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मोहित भाटी ने 28 व रोहित तोमर ने 23 रन का योगदान दिया।
बिंदास पलटन के गेंदबाज वरूण यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 16 रन देकर 5 विकेट झटके। बिंदास पलटन की शुरूआत खराब रही और आधी टीम 66 रन पर ही पवेलियन लौट गई। कप्तान विक्की मुदगल नाबाद 43 रन व वरूण यादव नाबाद 26 रन ने सातवें विकेट के लिए अटूट 48 रन की पार्टनरशिप की मगर टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन ही बना पाई और मैच 11 रन से हार गई। पवन कुमार ने 39 व विक्रांत ने 21 रन का योगदान दिया। द डोमिनेटर्स की ओर से प्रशांत नैन ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित तेवतिया को दिया गया।