श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का शुभारंभ संस्था के सचिव सुशील मिश्रा ने ध्वजारोहण से किया। सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया। 

देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।  अंजली त्यागी, ज्योति शर्मा, शेखर यादव, श्याम सुंदर एवं प्राची नेगी आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post