रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में 80 वां स्वतत्रंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण रंगारंग कार्यक्रमों के
साथ आजादी का जश्न मनाया और देश की आजादी व रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को नमन किया।
समारोह का शुभारम्भ स्कूल निदेशिका मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग तथा सीनियर विंग के छात्र-छात्राओ ने वीर-रस से सरोबार काव्य-वाचन, देशभक्ति से परिपूर्ण नृत्य से सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित नाटिका आकर्षण का केन्द्र रही।
स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि जब हम आज संकीर्ण विचारधारा धारा, जात-पॉंत ऊच-नीच आदि को त्याग करेंगे, तभी हम सही अर्थो में पूर्ण आजादी प्राप्त करेंगे और अपने समाज ही देश के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहकर अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए अपने देश को पुनः विश्व गुरू बनाने में सफल होंगे।