रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गाजियाबाद के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दीपेंद्र सिंह को आयकर विभाग में नियुक्ति मिली है। दीपेंद्र सिंह रैना शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और उनकी इस उपलब्धि पर रैना शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने उन्हें बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दीपेंद्र सिंह का आयकर विभाग में चयन खेल कोटा के अंतर्गत हुआ है। रैना शूटिंग अकादमी के निदेशक दिनेश रैना ने दीपेंद्र सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, कि दीपेंद्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और असाधारण प्रतिभा के दम पर देश और अकादमी का नाम रोशन किया है। आयकर विभाग में उनका चयन उनकी लगन और समर्पण का सम्मान है। पूरी अकादमी परिवार को उन पर गर्व है। दीपेंद्र सिंह भारत का प्रतिनिधित्व पैरालंपिक, एशियन गेम्स तथा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं। उन्होंने अनेक विश्व और एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं तथा देश को कई महत्वपूर्ण पदक दिलाए हैं।