रोज बेल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को ध्वजारोहण सामग्री वितरित की गई




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में गुरूवार को ध्वजारोहण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच ध्वजारोहण सामग्री वितरित की गई।
मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा पट्टियाँ आदि वितरित कीं और उन्हें देशप्रेम व राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व चेयरमैन सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, आन-बान-शान और लोकतंत्र की पहचान है।
अतः सभी छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, अजय चोपड़ा आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post