अधिवक्ता भूपेंद्र चित्तौडिया ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर श्री सनातन धर्म मंदिर राजनगर में चढ़ाई




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी व श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 10 राजनगर के उपाध्यक्ष भूपेंद्र चित्तौडिया ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ चढ़ाई। उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लाकर श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषंेक किया। 

भूपेंद्र चित्तौडिया ने बताया कि वे 10 अगस्त को बाइक से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। हरिद्वार में गंगाजी में स्नान कर गंगाजल भरकर वे गाजियाबाद के लिए रवाना हुए और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि पर श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। भूपेंद्र चित्तौडिया पिछले लगातार 14 वर्ष से कांवड़  ला रहे हैं और भगवान शिव को अर्पित कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post