रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही गिरिराज प्रीमियर लीग में गिल्टज टीम ए व शालीमार फाइटर्स टू के बीच मैच खेला गया। गिल्टज टीम ए ने मैच 21 रन से जीत लिया। गिल्टज टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन का स्कोर खडा किया। सोनू सिंह ने 15 गेंद में 5 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। तुषार चौधरी ने 19 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। मानस ने 41 रन का योगदान दिया।
विशेष वर्मा, अमल चौधरी, डॉ निहित जैन, पुनीत कुमार, अग्निव व जॉय जोर्ज ने 1-1 विकेट लिया। 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शालीमार फाइटर्स टू 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन ही बना पाया। सुमित सेठ ने 31 गेंद पर 4 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 69 रन व विनीत श्रीवास्तव ने 39 गेंद पर 2 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। अनिल शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। नागेंद्र चौधरी ने 3, आर्यन त्यागी ने 2, हरेंद्र शर्मा व सोनू सिंह ने 1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू सिंह को दिया गया।