हरिद्वार नगरी में‌ कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर निरंजनी अखाड़ा अध्यक्ष ‌ व‌ सचिन ने डीएम व एसएसपी को किया सम्मानित




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला संपन्न होने पर साधु संतों ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को कुशलता पूर्वक मेला संपन्न कराने हेतु साधुवाद दिया। श्रावण मास में चलने वाले इस मेले में 13 दिन ‌प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण थे। 

कावड़ मेला  कुशलतापूर्वक संपन्न होने पर मां मनसा देवी ट्रस्ट व भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज तथा निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत राम रतन गिरी जी महाराज ने जिला अधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को ‌रुद्राक्ष‌ माला और पगड़ी पहनकर‌ सम्मानित किया। 

उन्होंने कहा की कांवड़ मेला विश्व की एक बड़ी धार्मिक यात्रा है। जिसमें भिन्न-भिन्न राज्यों से करोड़ों की संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं। इतने विशाल मेले को कुशलता पूर्वक संपन्न करना प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य था। जिस प्रकार प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी ‌तालमेल स्थापित कर ‌ कांवड़ मेला संपन्न कराया यह अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य था। 

श्री महंत राम रतन गिरी महाराज ने कहा की  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर दोनों अधिकारी आशीर्वाद व बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने स्वयं समय-समय पर उपस्थित होकर ‌अधिकारियों के साथ तालमेलकर आवश्यक दिशा निर्देश देकर इस मेले को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। जिनके अनुभव का पूर्ण लाभ हरिद्वार ‌की जनता को मिला तथा श्रद्धालुओं को भी एक अच्छा संदेश गया ‌ इस बार कांवड़ियों द्वारा मेले में की गई व्यवस्था को सराहा गया। 

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने कहा की संत समाज के आशीर्वाद के बिना तथा स्थानीय जनता के सहयोग बिना इस विशाल कावड़ मेल को संपन्न करना असंभव था। दोनों अधिकारियों ने जनता और संत समाज का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post