रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप के लीग मैच में गेम चैंजर्स इलेविन ने देसी बुल्स क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। 183 रन के टारगेट को टीम ने 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेेले गए मैच में देसी बुल्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। विशाल सिंह ने 33 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। देवाश मिश्रा ने 29 रन व विनीत कौशल ने 18 रन का योगदान दिया।
मोनू मलिक ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। तुषार राजपूत ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। गेम चैंजर्स इलेविन ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। शिवा ने 49 गेंद पर 9 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली। पीयूष तंेवतिया ने 24 व राहुल चौहान ने 20 रन का योगदान दिया। सर्वेश ने 3 व इंद्रजीत सिरोही ने 2 विकेट लिए। शिवा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।