रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में द टायकूंस ने गोल्डन किंग को 9 विकेट से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का गोल्डन किंग का निर्णय सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 17 ओवर में 129 रन बनाकर ही आउट हो गई। कृष्णा त्यागी ने 30 गेंद में 8 चौके व 1 छक्का लगाया और 58 रन की पारी खेली। मोमीन ने 19 व हमर सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। द टायकूंस के गेंदबाज विनीत शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
सैयद मंसूर अली रिजवी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। द टायकूंस ने 17.1 ओवर में 1 विकेट पर 133 रन बनाकर 9 विकेट से मैच अपने नाम किया। वैभव सिंह ने 55 गेंद पर नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके लगाए। कुमार संदीप ने 3 चौकों व 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए विनीत शर्मा को दिया गया।