रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से रामलीला मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रवीन शर्मा एंड पार्टी दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया। राजनगर रामलीला महोत्सव में श्री गणेश शोभायात्रा पश्चात् के आयोजित डांडिया नाइट में सैंकड़ों लोगों ने तथा समिति के पदाधिकारियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इसमें भाग लिया। इसमें विशेष गीत संगीत के बीच डांडिया कलाकारों तथा अन्य लोगों ने डांडिया स्टिक के साथ गरबा नृत्य किया। लोगों में देर तक नृत्य का उत्साह बना रहा।
डांडिया नाइट में समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री सीए दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, अमरीश कुमार त्यागी, मुकेश मित्तल मुख्य सलाहकार अनिल कुमार , विनीत शर्मा, आर एन पाण्डेय, सुभाष शर्मा, आकाश वशिष्ठ, राजीव मोहन, के. पी. गुप्ता, मोतीलाल गर्ग, दीपक सिंघल, विनोद गोयल, मनीष वशिष्ठ, राजीव गुप्ता, सौरभ गर्ग, दीपक कांत गुप्ता , आलोक मित्तल, जितेन्द्र रंधावा, मदन लाल हरित,ओमप्रकाश भोला, गोल्डी सहगल, विजय लुम्बा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीए डीके गोयल, श्रीचंद चौहान, एस एन अग्रवाल, आशा अग्रवाल,उषा गुप्ता, राजीव त्यागी सहित राजनगर के अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।