माइटी स्ट्राइकर्स की बीपीटीपी पर 74 रन से आसान जीत




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- माइटी स्ट्राइकर्स व बीपीटीपी के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में माइटी स्ट्राइकर्स 74 रन से विजयी रहा। माइटी स्ट्राइकस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन बनाए। पिंकू ने 30 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 58 रन व राहुल कुमार ने 37 गेंद पर 9 चौकों व 1 छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लक्ष्य जुनेजा ने 30 रन का योगदान दिया। पंकज कुमार ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 व विभु माथुर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। बीपीटीपी 18 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गया। विशाल ने 27 रन, पंकज कुमार ने 17 रन व जिवेश ने 16 रन का योगदान दिया। सूरज प्रजापति ने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 व लक्ष्य जुनेजा ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पिंकू को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post