द डोमिनेटर्स ने नाइटहॉकस को 28 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में द डोमिनेटर्स का मुकाबला नाइटहॉकस से हुआ। मैच में द डोमिनेटर्स 28 रन से विजयी रहा। मैच में टॉस जीतकर द डोमिनेटर्स ने पहले बल्लेबाज करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन का स्कोर खडा किया। मोहित भाटी ने 57 गेंद पर 111 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके व 4 छक्के लगाए। अमित तेवतिया ने 20 गेंद पर 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। 
विक्रांत ने 22 रन का योगदान दिया। दीपक ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइटहॉकस 19.3 ओवर में 169 रन बनाकर आउट हो गया। प्रदीप त्यागी ने 34 रन, दीपक ने 31 रन, आशीष यादव ने 25 रन, भूपेश दुआ व अंकित माथुर ने 22-22 रन का योगदान दिया। द डोमिनेटर्स के गेंदबाज अभिजीत डागर ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। अग्निव ने 2 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शतकीय पारी खेलने वाले मोहित भाटी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post