विनोद दीक्षित की गेंदबाजी ने डार्क हॉर्सेस को जीत दिलाई




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में डॉर्क हॉर्सेस ने टीम अल्फा को 3 विकेट से हरा दिया। 158 रन के लक्ष्य को टीम ने 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टीम अल्फा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 157 रन बनाए। अश्वनी शर्मा ने सबसे अधिक 35 रन का योगदान दिया। अतुल तोमर ने 28, आदित्य सोम ने 22 रन बनाए। 

विनोद दीक्षित ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कार्तिक शर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। डार्क हॉर्सेस ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। सुक्खी ने  46, हरीश नेगी ने 34 व अभिषेक त्यागी ने 22 रन बनाए। अश्वनी शर्मा ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर व अभिषेक सिंह ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विनोद दीक्षित को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post