गेम चैंजर्स ने रॉयल स्ट्राइकर्स इलेविन को आसानी से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में गेम चैंजर्स को आसान जीत मिली। टीम ने रॉयल स्ट्राइकर्स इलेविन को 60 रन से हरा दिया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस गेम चैंजर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन का स्कोर खडा किया। तुषार चौधरी ने 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 29 गेंद पर नाबाद 57 रन की पारी खेली। शिवा ने 48, पीयूष तेवतिया ने 39 व हैप्पी ने 32 रन बनाए। 

हिमांशु शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। जीत के लिए 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल स्ट्राइकर्स इलेविन 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन ही बना पाया और 60 रन से मैच हार गया। ऋषांत ठाकुर ने 44 गेंद पर 4 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए मगर उन्हें अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिल पाया। रवि कुमार ने 20 व राजकुमार बिश्नोई ने 13 रन का योगदान दिया। कप्तान अमित चौधरी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 व नितिन त्यागी ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post