रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में टीम इनविजिबल ने रॉयल सुपरकिंग्स को रोमांचक मैच में 3 रन से मात दी। राजनगर एक्सटेंशन के गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस रॉयल सुपरकिंग्स ने जीता व टीम इनविजिबल को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जिसने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन बनाए। अचिंत्य सिंह ने 34 गेंद पर नाबाद 74 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके व 6 छक्के लगाए। अभिषेक ने 10 चौकों की मदद से 53 गेंद पर 61 रन बनाए।
हिमांशु पाडे ने 21 रन का योगदान दिया। रॉयल सुपरकिंग्स के गेंदबाज शिखर सिंह ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 व शिशिर श्रीवास्तव ने 2 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल सुपरकिंग्स 19ण्5 ओवर में 202 रन बनाकर आउट हो गया। सचिन त्यागी ने 28 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 46 व मोहित ने 33 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। विनीत श्रीवास्तव ने 28 रन का योगदान दिया।
चेतन खुराना ने 4 ओवर में 25 रन देकर, मनीष सिंह ने 2.5 ओवर में 36 रन देकर व प्रवीण त्यागी ने 3 ओवर में 31 रन देकर 3-3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अचिंत्य सिंह को दिया गया।