रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही पीपीएल सीजन वन में टाइरंट व नाइटहॉकस का मैच रोमांचक रहा। टाइरंट ने 8 रन से जीत प्राप्त की। टाइरंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन का स्कोर बनाया। निशांत ने 33 गेंद पर 5 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। सुमित सेठ ने26 गेंद पर 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 38 रन व कप्तान राजकुमार बिश्नोई ने 10 गेंद पर तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए।
सोनू पंडित 24 रन बनाकर नॉट आउट रहे। नाइटहॉकस के गेंदबाज जावेद ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइटहॉकस 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन ही बना पाया और 8 रन से मैच हार गया। आशीष यादव ने 36 गेंद पर 71 रन बनाए, जिसमें 9 चौके व 4 छक्के शामिल रहे। सचिन सारस्वत ने 33 गेंद पर 59 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके व 2 छक्के लगाए। जावेद 26 रन बनाकर नॉट आउट रहे। सुमित चौधरी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।