रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर मे भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया।माता का गुणगान गुरुग्राम से आये नरेश सैनी एंव कोलकाता से आये शुभम रुपम ने किया। माता का पूजन मिगसन ग्रुप के सी.एम.डी. सुनील मिगलानी के भाई रमन मिगलानी एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमति अंजना मिगलानी ने किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपुल कुमार शर्मा, महामंत्री पवन गुप्ता,उपाध्यक्ष गुलशन बजाज,अवनीश गर्ग,कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल,कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल,तरुन चौटनी,दिवाकर सिंघल,संचित मित्तल,समिति के वरिष्ठ सदस्य आर.डी.गोयल,शिवराज त्यागी सहित अन्य सभी पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य,मनोनीत सदस्य,
सहयोगी सदस्य एंव अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
12 बजे तक अपार जनसमूह ने माता के सुंदर भजनो का आनंद लिया तत्पश्चात प्रसाद का वितर अखिल गर्ग के सौजन्य से किया गया। कल से विधिवत प्रतिदिन सम्पूर्ण रामलीला का मंचन संस्कृति थिएटर ग्रुप नयी दिल्ली के कलाकारो द्वारा राजीव राज गुप्ता के निर्देशन मे किया जायेगा।