तीर्थ नगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले ‌मे शिव भक्तों की बड़ी भीड़, ‌बम बम भोले‌ के नारो से समूचा क्षेत्र हुआ गूंजायमान





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

गाज़ियाबाद :- आस्था की नगरी हरिद्वार में ‌श्रावण मास में कांवड़ मेला इस समय चरम सीमा पर है। समूचा हरिद्वार शिव भक्तों के‌ बम बम भोले के नारों से गूंजायमान है। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ धर्मनगरी में शिव भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा है। अब तक 76 लाख से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं, और इस मेले में कुल 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।                                         

हरिद्वार नगरी के प्रमुख शिव मंदिरों में पुलिस तथा अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। हरकी पौड़ी पर हरिद्वार के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‌ प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित कर हालात पर नजर रख रहे हैं।श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं. 

सावन के दौरान हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।‌ हरिद्वार प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु ड्रोन कैमरे द्वारा भी समूचे कावड़ क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। जहां मानव गतिविधियां संभव न हो वहां ड्रोन ‌कैमरो द्वारा समूचे क्षेत्र पर कड़ी निगरानी की जा रही है। हरिद्वार प्रशासन के उच्च अधिकारी‌ संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान ‌ तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post