रोमांचक मैच में मिगसन मार्वल्स को 1 विकेट से जीत मिली




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में डायनेमिक हिटर्स व मिगसन मार्वल्स के बीच खेला लीग मैच बेहद रोमांचक रहा। मिगसन मार्वल्स ने मैच की अंतिम गेंद पर एक विकेट से जीत प्राप्त की। डायनेमिक हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। उत्कर्ष ने 40 गेंद पर सबसे अधिक 58 रन बनाए जिसमें 5 चौके व 4 छक्के शामिल थे। राकेश ने 22 व ऋषभ राठी ने 16 रन का योगदान दिया। मंथन जांगिड ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट व कंवर सिंह ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। 

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिगसन मार्वल्स का स्कोर 9 विकेट पर 158 रन था। संकट की इस घडी में हेम लेखक ने 30 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 19.5 ओवर में 171 रन पहुंचाया और 1 विंकेट से रोमांचक जीत दिला दी। नितिन चौधरी ने 33 गेंद पर 7 चौको व 5 छक्के लगाए। सुशांत सक्सेना ने 22 व राहुल सक्सेना ने 17 रन का योगदान दिया। संजय ने 3.5 ओवर में 28 रन देकर व उत्कर्ष ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नितिन चौधरी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post