दीपावली पर्व पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन और स्नेह पाकर अभिभूत हूँः सरदार बलप्रीत सिंह





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने दीपावली पर्व पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। सरदार बलप्रीत सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली निवास पर जाकर उन्हें दीपावली पर्व की बधाई दी। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री होने के साथ देश के प्रमुख राजनीतिज्ञ भी हैं। उन जैसे नेता ही समाज व देश को नई दिशा व दशा प्रदान करते हैं। ऐसे महान रक्षा मंत्री व नेता का मार्गदर्शन और स्नेह पाकर अभिभूत हूँ। 

उन्होंने अपनी सादगी और अनुभव से सदैव प्रेरणा दी है। यह मुलाकात उनके लिए बहुत ही विशेष है और हमेशा याद रहेगी। उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के   प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भी आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post