विशाल वाणी.....✍🏻
गाजियाबाद :- अधिक से अधिक जैविक खाद, कृषि एवं उत्पादन, प्राकृतिक संसाधनों का संपूर्ण संरक्षण, प्रकृति को ईश्वर का रूप मानते हुए उसकी निरंतर सेवा का संकल्प लेते हुए, इस वर्ष भी बुधवार को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ, राज नगर स्थित ग्रीन इंडिया ऑर्गेनिक फार्म्स पर प्रकृति के भगवान श्री गोवर्धन जी का बड़े ही पारंपरिक, प्राचीन सांस्कृतिक विधि से सामुहिक पूजा अर्चना का आयोजन किया गया तथा सभी भक्तों ने मिलकर भगवान गोवर्धन की सात कोस की परिक्रमा भी की।
गोबर तथा मिट्टी के लेप से सुशोभित, गाय के गोबर से निर्मित श्री गोवर्धन जी ने सभी भक्तों के मन को मोहित कर दिया।
सनातन धर्म से जुड़े सभी भक्तों के लिए श्री गोवर्धन जी की इस दिव्य मनमोहित प्रतिमा का भव्य आकर्षण 26 अक्टूबर तक बना रहेगा। इस वर्ष यह गोवर्धन का पर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव के रूप में चलेगा और गोवर्धन भगवान के दर्शन 26 अक्टूबर दिन रविवार तक खुले रहेंगे। गोवर्धन पूजा का आयोजन पैराडाइज सांस्कृतिक क्लब के सहयोग से किया गया।
इस पावन अवसर पर एक तरफ जहाँ पैराडाइज सांस्कृतिक क्लब से संरक्षक बी सी बंसल, श्रीमती कमलेश बंसल, अध्यक्ष मेघना बंसल, सचिव श्रीमती मिनाक्षी बंसल, पूजा बिंदल, शिव कुमार सिंघल, किरण पोपली उपस्थित रहे।
वही दूसरी और प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संस्कृत भाषा राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता नीता सैनी, भाजपा जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा, सामाजिक चिंतक रचना सिंह, भाजपा राज नगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव गुप्ता, ग्रीन इंडिया ऑर्गेनिक फार्म्स की मुख्य प्रबंधक सुषमा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मित्तल, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से सचिन चौधरी, हिंदू सांस्कृतिक कार्यकर्ता गगन अरोड़ा, अधिवक्ता आकाश वशिष्ठ, आईटी विशेषज्ञ प्रजक्ता सिंघल, अमित गर्ग, स्वाति गर्ग, वंदना अरोड़ा, श्रीचंद चौहान, जे.पी. राणा, उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अभिजीत मुखर्जी, मनोज सिंह, आर.पी. शर्मा, अरुण कुमार मित्तल, स्वाति मित्तल तथा ग्रीन इंडिया टीम से विवेक, जितेंद्र कुमार जीतू, भानु प्रिया, कनिष्का, स्वस्तिक, मीहुल, लक्ष्मी, आदित्य, आदर्श आदि भक्तजन उपस्थित रहे।