साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित महान यात्रा का आज गाजियाबाद में भव्य स्वागत होगाः सरदार बलप्रीत सिंह


◼️यात्रा में दशम पातशाह साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के घोड़े के वंशज पावन घोड़ा के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित महान यात्रा जो असम से शुरू हुई है, वह आज गाजियाबाद पहुंच रही है। 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने इस पावन अवसा पर समस्त साध संगत से यात्रा का स्वागत कर गुरू साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की है। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित महान यात्रा आज गुरूवार को असम से गाजियाबाद पधार रही है। यह ऐतिहासिक यात्रा दोपहर 2 बजे विजय नगर बाईपास, गाजियाबाद (एनएच-9) पहुंचेगी। समूह संगतों से करबद्ध बिनती है कि, इस पवित्र यात्रा के दर्शन कर अपने जीवन को सफल बनाएं। इससे भी बढ़कर, दर्शनार्थियों के लिए इस यात्रा के साथ आ रहे दशम पातशाह साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के घोड़े के वंशज पावन घोड़ा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करना है। 

इन्हें गांधीनगर गुरुद्वारे में कुछ समय के लिए दर्शन हेतु लाया जा रहा है। आज सांय ठीक 4 बजे, गांधीनगर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है। यह मात्र एक दर्शन नहीं, बल्कि गुरु-भक्ति के साक्षात स्वरूप के दीदार का मौका है। इन पावन स्वरूपों के दर्शन कर गुरु साहिब की अपरंपार बख्शीश के भागी बनें। भूड भारत नगर स्थित गुरूद्वारा के प्रधान सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक यात्रा दोपहर 2 बजे विजय नगर बाईपास पहुंचेगी, जहां बडी संख्या में संगत यात्रा का स्वागत करेगी। 

रोजबेल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर यशमीत सिंह ने बताया कि साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित महान यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post