◼️सरदार बलप्रीत सिंह को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट करने का अवसर भी मिला
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े (जोड़े साहिब) के दर्शन के लिए गुरूवार को मोती बाग गुरुद्वारे, नई दिल्ली में संगत उमड़ी है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने भी मोती बाग गुरुद्वारे, नई दिल्ली में गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े (जोड़े साहिब) के दर्शन कर जीवन को सफल बनाया।
सरदार बलप्रलीत सिंह ने बताया कि यह ऐतिहासिक और पूजनीय जोड़ा साहिब, जिसे चरण सुहावाश् भी कहा जाता है, सदियों से संभाल कर रखा गया है। अब इसे गुरु चरण यात्रा के तहत पटना साहिब ले जाने से पहले संगत के दर्शनार्थ रखा गया है। गुरुद्वारा साहिब मोती बाग नई दिल्ली में विशेष कीर्तन समागम के दौरान, श्रद्धालु फूलों से सजे इस दिव्य जोड़े के दर्शन कर रहे हैं, जिससे उन्हें दसवें गुरु के चरणों से जुड़ी पवित्रता का अनुभव हो रहा है। यह गुरु साहिब और माता साहिब कौर जी की विरासत से जुड़ने का एक दुर्लभ और अत्यंत भावुक क्षण है।
संगत से अनुरोध है कि वे बड़ी संख्या में आएं और इस अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं। दर्शन के उपरांत, यह जोड़ा साहिब 23 अक्टूबर से गुरु चरण यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा, जो पटना साहिब में संपन्न होगी। सादार बलप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी ने भी इस दिव्य जोड़े के दर्शन किए। इसा दौरान उनसे भेंट करने का अवसर मिला। केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी से भेंट के दौरान जो स्नेह, प्यार व आशीर्वाद मिला, वह उनका सदैव मार्गदर्शन करेगा।