रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने दीपावली पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद से दिल्ली आवास पर भेंट की। सरदार बलप्रीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहे। महामंत्री शिव प्रसाद ने भी सरदार बलप्रीत सिंह व कुंवर बासित अली को दीपावली पर्व की बधाई दी।