रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से दीपावली पर्व पर उनके निवास पर भेंट की। सरदार बलप्रीत सिंह ने उन्हें दीपावली पर्व की बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि सुनील बंसल जैसे पार्टी के बडे नेता से भेंट करना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। जब भी उनसे मिलता हूं तो काफी कुछ सीखने को मिलता है।