हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर महाराज की 350 वीं शहीदी शताब्दी नूं समर्पित जागृति यात्रा का विधायक संजीव शर्मा व सरदार बलप्रीत सिंह ने स्वागत किया


◼️पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया

◼️विधायक संजीव शर्मा व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह का सरोपा भेंटकर अभिनंदन किया गया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर महाराज की 350 वीं शहीदी शताब्दी नूं समर्पित जागृति यात्रा का गाजियाबाद में भव्य स्वागत किया गया। हापुड़ रोड स्थित जगदीश नगर गुरुद्वारे के सामने यात्रा के स्वागत के दौरान शहर विधायक संजीव शर्मा व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमिटी के सेक्रेटरी जसमेंन सिंह नोनी ने विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बलप्रीत सिंह का सरोपा भेंटकर  सम्मानित किया, जिसके लिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि पटना साहिब गुरुद्वारे से आ रही यह ऐतिहासिक यात्रा आज मेरठ से होते हुए गाज़ियाबाद पहुंची, जिसका आगमन कवि नगर सी ब्लॉक गुरुद्वारे से होते हुए, नवयुग मार्केट और फिर हापुड़ मोड़ गुरुद्वारे पर हुआ।
रात को यात्रा ने इंदिरापुरम गुरुद्वारे में विश्राम किया। गाजियाबाद में यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत-सत्कार किया और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिल्ली से गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका से भी भेंट हुई। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की टीम के साथ भी भेंट हुई।
टीम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका, सेक्रेटरी सरदार जसमेन सिंह नोनी सेक्रेटरी, सरदार भूपिंदर सिंह भुल्लर, सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर मीडिया सेल, सरदार हरमीत सिंह ओबेरॉय यूथ विंग और सरदार बलजिंदर सिंह चेयरमैन माता सुंदरी गुरुद्वारा साहिब दिल्ली शामिल थे। गुरु तेग बहादुर जी की सर्वाेच्च शहीदी हमें धर्म की रक्षा, मानवता और शांति का संदेश देती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post