पाँचवें कांवड़ सेवा शिविर में सचिन डेढ़ा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह को सम्मानित किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए समर्पित भाजयुमो के पाँचवें कांवड़ सेवा शिविर का उदघाटन शुक्रवार को हुआ। भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष सचिन डेढ़ा के संयोजन में लगाए गए शिविर का उद्घाटन मरघट वाले हनुमान मंदिर के महंत वैभव शर्मा ने किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्या, भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सचिन डेढ़ा द्वारा हर साल आयोजित किये जाने वाले कांवड़ शिविर में भोले के भक्तों को निरंतर भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। 

मरघट वाले हनुमान मंदिर के महंत वैभव शर्मा ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के समान ही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्या ने कहा कि कांवड़ सेवा शिविर समाज में धर्म के साथ समरसता के साथ आपसी एकता व भाईचारे का संदेश भी देते हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि सचिन डेढ़ा कांवड़ सेवा शिविर के माध्यम से सेवा की मिसाल कायम कर रहे हैं। सचिन डेढ़ा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post