रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप के लीग मैच में देसी बुल्स क्रिकेट क्लब ने न्यू कैप इलेविन को 4 विकेट से हरा दिया। टीम को यह जीत 2 गेंद शेष रहते मिली। न्यू कैप इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गया। तनुज शर्मा ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। तरूण सिरोही ने 30 व मनी ने 27 रन का योगदान दिया।
देसी बुल्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अंशु ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 व सर्वेश ने 3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। जीत के लिए मिला 152 रन का लक्ष्य देसी बुल्स क्रिकेट क्लब ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। विवेक सिंह ने 54 रन की पारी खेली। देवेश मिश्रा ने नाबाद 42 रन बनाए। कप्तान इंद्रजीत सिरोही ने 19 रन का योगदान दिया। प्लेयर मैन ऑफ द मैच देसी बुल्स क्रिकेट क्लब के अंशु को दिया गया।