सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने आरएससीसी को 8 विकेट से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने आरएससीसी को 8 विकेट से हरा दिया। 147 रन के लक्ष्य को टीम ने 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में टॉस जीतकर आरएससीसी ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में 9 विकंट 146 रन ही बना पाई। यश ने 46, मुकुल उपाध्याय ने 34 व हर्ष निरवाल ने 24 रन की पारी खेली। 
रिकी सोनी ने घातक गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 12 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। 

147 रन का लक्ष्य सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। ओपनर डॉ गोविंद राय गर्ग ने नाबाद 70 रन की पारी खेली। एस के युवी 17 रन बनाकर नॉट आउट रहे। सुमित गोस्वामी ने 18 रन व राहुल माथुर ने 25 रन का योगदान दिया। दीपांशु चौधरी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार 7 विकेट लेने वाले रिकी सोनी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post