रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा राजस्थान भवन में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोी में समाज कीं महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों में तीज के गीतों पर नृत्य किया। सभी पुरुषों एवं महिलाओं नें कपल एवं सोलो गेम्स खेले।
विभिन्न प्रतियोगितायें भी रखी गयी जिसमे बेस्ट ड्रेस्ड अप कपल में पिंकी एवं श्याम सुन्दर गुप्ता विजेता रहे। बेस्ट हेयर स्टाइल में श्रुति अग्रवाल, बेस्ट हेयर स्टाइल मदर रेनु अग्रवाल, बेस्ट नेल आर्ट पारिशा, प्रीती लाठ, बेस्ट नेल आर्ट मदर रेनु अग्रवाल और सरला लाठ रहीं। सभी ने राष्ट्रीय गान गाया। नृत्य श्रुति अग्रवाल एवं बबिता गुटगुटिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया के अलावा उपाध्यक्ष मंजुश्री लड़िया, सचिव नूतन बंसल, कोषाध्यक्ष बेला अग्रवाल, महिला संयोजिका मोनिका गुप्ता, आदिनारायण गुप्ता, प्रशांत सराइयाँ, अरविन्द और कमल करीवाला,,सीताराम भुवलका आदि भी मौजूद रहे।