रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष योगदान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के लिए नेशनल पब्लिक स्कूल राजेंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्रियांशु शर्मा को ग्लोबल नेशनल अवार्ड 2026-27 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षण पद्धति में सुधार और छात्रों के उज्जवल भविष्य को आकार देने में निभाई गई विशिष्ट भूमिका के लिए प्रदान किया गया।
सैकड़ो शैक्षणिक संस्थानों के मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद नेशनल पब्लिक स्कूल, राजेंद्रनगर को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। प्रियांशु शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि से न केवल संस्थान का नाम रोशन हुआ है बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने वाले शिक्षकों और संस्थानों को भी प्रेरणा मिली है। इस अवार्ड का श्रेय स्कूल के छात्र-छात्राओं शिक्षकों व स्टॉफ की मेहनत व अभिभावकों के सहयोग को जाता है।