रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई नार्थ जोन- -प् हॉकी क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल अंडर 17 गर्ल्स वर्ग में तीसरे स्थान पर रहा और कांस्य पदक जीता। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने पहले मैच में गायत्री गर्ल्स इन्टर स्कूल को 4-0 से हरायज्ञ। सनवे रामपुर को भी 4-0 से हराया। श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय से उसका मुकाबला ड्रा रहा।
वहीं न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने ग्रीनवुड रामपुर को 1-0 से हराया और तीसरा स्थान प्राप्त करने के साथ कांस्य पदक भी जीता। स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि सभी के प्रयास व टीम वर्क से स्कूल को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। स्कूल की छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से स्कूल ही नहीं अपने जनपद का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्कूल की छात्राएं भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगी।