बच्चों ने दीपावली की रौशनी के साथ ज़िम्मेदारी का अद्भुत संगम किया


 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, गाज़ियाबाद-1 में दीपावली महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान स्कूल के बच्चे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं। बच्चों ने पारंपरिक दीयों को सजाकर एक-दूसरे के जीवन में उजाला और रंग भरने का संदेश दिया। इन रंग-बिरंगे दीयों ने उनकी कलात्मक प्रतिभा के साथ दीपावली के मूल भाव एकता, आशा और आनंद को भी जीवंत कर दिया। 

छात्र-छात्राओं ने पुराने अख़बारों और उपयोग किए गए कागज़ों से सुंदर लिफाफे बना कर उन पर कागज़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश लिखकर सभी से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। विद्यालय की प्रिंसिपल दीप्ति शर्मा ने कहा कि दीपावली ऐसा पर्व है, जो अंधकार को दूर कर चारों तरफ प्रकाश फैलाता है। एकता, आशा, आनंद व पर्यावरण संरक्षण रूपी प्रकाश बच्चों के माध्यम से हर ओर फैले, इस उददेश्य से ही स्कूल में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post