गुरुकुल द स्कूल की वार्षिक प्रस्तुति में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध किया


◼️बच्चों ने अपने अभिनय व नृत्य से कहानियों को जीवंत कर दिया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल में वार्षिक प्रस्तुति बायोस्कोप द वन्स अपॉन अ टाइम का आयोजन किया गया। समारोह में बाल वाटिका से बाल वाटिका 2  के 135 से अधिक नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का विषय परियों की कहानियाँ रहा, जिसने पूरे समारोह को जादुई रंगों से भर दिया। बच्चों ने ऐलिस इन वंडरलैंड, बोंडापुर की कहानी, चींटी और टिड्डे की कहानी जैसी प्रिय कथाओं को जीवंत कर दिया। अंडरवॉटर पार्टी और फैशन शो ने मन मोह लिया। नन्हें कलाकारों ने अपनी भाषाई दक्षता, नाट्य अभिव्यक्ति और नृत्य से कल्पना और प्रतिभा का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि मैक्स हेल्थकेयर में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट विजय त्यागी  व विशिष्ट अतिथि ग्लोबल आईसीटी प्रोफेशनल के डाटा साइंटिस्ट व प्रसिद्ध वक्ता गौरव प्रधान एवं द मंथन स्कूल की अकादमिक समन्वयक  मनीक्षा गौरव  ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। विद्यालय के संस्थापक निदेशक  सचिन वत्स एवं प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति और प्रतिभा को उजागर करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम कदम साबित होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post