श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में महान कीर्तन समागम का आयोजन हुआ: सरदार बलप्रीत सिंह


◼️समागम का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बजरिया की प्रबंध कमेटी ने किया 

◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने संगत और रागी जत्थों का आभार जताया 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बजरिया की प्रबंध कमेटी की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में महान कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम सफल रहा और उसमें पूरे जनपद से संगत अपने जीवन को सफल बनाने के लिए शामिल हुईं।
इसके लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा यह कीर्तन समागम गुरु साहिब के सर्वोच्च शहीदी और उनके जीवन के आदर्शों को समर्पित था।
विधायक संजीव शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत सभी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि गुरु साहिब के प्रति उनका विश्वास और सम्मान कितना गहरा है।
सरदार बलप्रीत सिंह उन सभी रागी जत्थों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने कीर्तन और पाठ के माध्यम से संगत को गुरुबाणी से जोड़ा। उनकी मधुर वाणी ने सभी के दिलों को छू लिया। इस समागम की सफलता केवल कमेटी की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि सभी संगत के सहयोग और समर्थन का प्रतीक है, जिनके बिना यह संभव नहीं था। यह हम सभी के लिए एक गर्व की बात है कि हम सब मिलकर गुरु घर की सेवा कर सके।
गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के महामंत्री एसपी सिंह ओबेरॉय ने सभी का स्वागत किया। भाजपा नेता सरदार अजीत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह सोहल आदि भी ने कीर्तन समागम में सहयोग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post