रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- शुक्रवार को विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए गाजियाबाद के एक सभागार में आयोजित एक प्रशासनिक कार्यक्रम में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी ग्रोथ को बढाने के लिए उद्यमियों से सीधे वार्तालाप किया गया।
जिनमें समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि, सरकार के द्वारा कारोबार को आसान बनाने के साथ साथ विनिर्माण को भी आसान बनाने पर काम करना चाहिए। तथा नये उद्योगों को आसानी से स्थापित करने के लिए जमीन अधिग्रहण व्यवस्था का सरलीकरण के साथ साथ लोन की दरों एवं सब्सिडी पर भी ध्यान देना चाहिए।
ताकि प्रदेश में औधोगिक विकास अधिक तेजी के साथ आगे बढने पर प्रदेश की जीडीपी को बढौतरी मिलेगी और 2047 तक विकसित प्रदेश के साथ साथ विकसित भारत की परिकल्पना भी साकार होगी।