भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने तिरंगा शौर्य यात्रा का जोरदार स्वागत किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा ने भारत माता सांस्कृतिक संस्थान के सहयोग से शनिवार को तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने जोरदार स्वागत किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले भारत के प्रधानमंत्री व देश की सेना के जाबांज सैनिकों को समर्पित थी। माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरे विश्व ने भारत के नेतृत्व व भारतीय सेना की जाबांजी देखी और उसका लोहा माना। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि वह  घुटनों पर आ गया और उसे युद्ध विराम के लिए गिडगिडाना पडा। इस यात्रा का शुभारंभ शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुआ और इसका शहीद पथ नवयुग मार्केट में दुर्गा भाभी चौक पर जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने व संयोजन भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। 

सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल आदि भी यात्रा में शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post