रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- वसुंधरा स्थित विलियम जूनियर हाईस्कूल में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्कूल के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए। कैंप का उदघाटन स्कूल के प्रबंधक अशोक त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है।
स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी शिक्षा के साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भाग ले पाएंगे। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भी हमारा स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। स्कूल के बच्चे स्वस्थ रहें, इसके लिए ही टीकाकरण कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाएगा। उन्हेांने बच्चों का टीकाकरण करने वाले डॉ गौरव आनंद व शशि यादव का आभार व्यक्त किया।