रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सिटी फॉरेस्ट राजनगर एक्सटेंशन में खेले जा रही एबीएस लीग में लगान लॉयंस गाजियाबाद ने इंडियन स्ट्राइक फोर्स 2 को 56 रन से हराया। टीम की लगातार दूसरी जीत है। मैच में टॉस जीतकर लगान लॉयंस गाजियाबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व 20 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बनाया। रिशांत ठाकुर ने 49 गेंद पर 11 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 87 रन की पारी खेली।
सुमित सेठ ने 22 गेंद पर 40 रन व कप्तान प्रिंस सिंह ने 9 गें दपर नाबाद 22 रन बनाए। सोनू चौहान ने 24 रन का योगदान दिया। 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन स्ट्राइक फोर्स 2 पूरे ओवर भी नहीं खेल पाया और 17.1 ओवर में 165 रन पर आउट हो गया। कप्तान मंजीत कसाना ने 26 गेंद पर 7 चौकों प चार छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। कालू ने 32 रन का योगदान दिया। अतुल त्यागी ने 3, सुशील जैन व गौरव दीप ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रिशांत ठाकुर को दिया गया।