मुरादनगर विधानसभा की बाईक रैली का संजीव गुप्ता के निवास पर हुआ जोरदार स्वागत



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संगठन के युवा मोर्चा की ओर से विधानसभा स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में सोमवार को रैली के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने आरडीसी कार्यालय से इस रैली का शुभारंभ किया। तथा भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने अपने राजनगर निवास पर रैली का पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ सभी को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

तथा स्वागत पश्चात संजीव कुमार गुप्ता भी बाईक रैली में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक कार्यो को गति देने में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए इन युवाओं का उत्साहवर्धन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

बाईक रैली का संचालन युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा के नेतृत्व में किया गया तथा रैली में मुख्य रूप से श्रीमती रनीता सिंह, मोनू त्यागी, नीरज त्यागी, प्रवीन चौधरी, विनीत शर्मा, गौरव चौपडा, कपिल वशिष्ठ, भानू शिशोदिया, ओम दत्त कौशिक, प्रदीप चौधरी, राहुल तोमर, के साथ सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post