अद्वैत पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वर्ल्ड अर्थ डे मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित अद्वैत  पब्लिक स्कूल ;में मंगलवार को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने अर्थ डे पर कविता आदि के माध्यम से सभी को पृथ्वी संरक्षण के लिए जागरूक किया। श्री सिद्धश्ेवर महादेव कुटी पाइप लाईन रोड के महंत व श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने सभी को अर्थ डे की बधाई दी व कहा कि जब तक प्रकृति है, तब तक पृथ्वी है औश्र जब तक पृथ्वी है, तब तक हमारा अस्तित्व है। 

अतः प्रकृति व पृथ्वी की रक्षा के लिए हम सबको आगे आना होगा। बच्चों ने संस्था की निदेशक निधि देवेश्वर के साथ सदाबहार का पौधा लगाया।  निधि देवेश्वर ने बताया  पृथ्वी ग्रह जीवन का आधार है। यह हमें जलवायु, मिट्टी, सूर्य, अनुकूलित तापमान व जीवन जीने के लिए जरूरी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराती है। पृथ्वी ना केवल इंसानों के लिए बल्कि सभी जीवो के लिए जीवनदायिनी है। अतः हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए।  मनीराम पाठक, श्याम सुंदर साहनी्, सुनीता, निखत, प्राची आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post