विधायकं संजीव शर्मा ने गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सिमरन सभा पर हाई मास्क लाईट का उदघाटन किया



◼️गुरूद्धारे के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने सरोपा भेंटकर विधायक संजीव शर्मा को सम्मनित किया

◼️भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह भी मौजूद रहे


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विधायक संजीव शर्मा शहर का कायाकल्प कर जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के अभियान में जुटे हैं। अभियान के तहत उन्होंने भूड भारत नगर के गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सिमरन सभा पर हाई मास्क लाईट लगवाई। गुरूद्वारे के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। 

लाईट का उदघाटन करते हुए विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सिमरन सभा के बराबर में आरओबी व रेलवे स्टेशन हैं। ऐसे में यहां से रोजाना हजारों लोूगों का आना-जाना लग रहता है। हाई मास्क लाईट लगने से रात्रि में लोगों को आने-जाने में सुविधा रहेगी। विधायक संजीव शर्मा ने सरदार बलप्रीत सिंह के साथ गुरूघर में मत्था टेका और गुरू का आशीर्वाद प्राप्त किया। भूड भारत नगर के पार्षद राजू व अशोक मारवाह भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post