विधायक संजीव शर्मा के होली मिलन समारोह ने लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी


◼️समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने समारोह में भाग लिया

◼️विधायक संजीव शर्मा ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत कर लोगों का दिल जीता



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- शहर विधायक संजीव शर्मा ने बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। रामलीला ग्राउंड, घंटाघर स्थित अशोक वाटिका में आयोजित शहर विधायक संजीव शर्मा का होली मिलन समारोह शहर में अपनी अमिट छाप छोड गया। समारोह में समाज के हर वर्ग ने भागेदारी कर साबित कर दिया कि संजीव शर्मा शहर की जनता के दिल में बसे हैं। आम से लेकर खास तक होली मिलन समारोह में पहुंचे और विधायक संजीव शर्मा ने स्वयं सबका गुलाल व चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। 

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण व सांसद अतुल गर्ग ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। समारोह की शुरुआत श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के आचार्यो द्वारा मन्त्रोचार, शंखनाद व डमरू बजाकर की। समारोह में भाजपा महानगर के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व उद्यमियों समेत समाज के व्रत्येक वर्ग के लोगों ने उपस्थित होकर होली पर्व का आनंद लिया। संजीव शर्मा ने जिस गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया, उसने सभी का दिल जीत लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post