◼️आईआईए की 35वीं वार्षिक आम सभा एवं एमएसएमई पुरस्कार-2026 समारोह में 1000 से अधिक एमएसएमई उद्यमी होंगे शामिल।
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं वार्षिक आम सभा एवं एमएसएमई पुरस्कार-2026 समारोह का आयोजन 01 सितंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित द वेडिंग्स डॉट में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से 1000 से अधिक एमएसएमई उद्यमी शामिल होगें। आईआईए गाजियाबाद चैप्टर की ओर से भी लगभग ’’100 से 150 पदाधिकारी एवं उद्यमी’’ इस समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के ’’मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार’’ होंगे। वार्षिक आम सभा के साथ ’’खुला संवाद, उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मेल-मिलाप, तकनीकी सत्र, नेटवर्किंग एवं एमएसएमई पुरस्कार’’ प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।
इस वर्ष आयोजन की थीम “एमएसएमई विकास, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और विकसित भारत/2047” रखी गई है। तकनीकी सत्र में ’’व्यवसाय विकास एवं व्यवसाय विस्तार मॉडल’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ राहुल जैन’ द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ’’व्यापार सुगमता, भुगतान में देरी, तकनीकी उन्नयन, निर्यात, हरित विनिर्माण, महिला उद्यमिता एवं सरकारी योजनाओं’’ जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एमएसएमई उद्यमियों को ’एमएसएमई पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा तथा विकसित भारत/2047 में एमएसएमई की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यवसाय दस्तावेज भी जारी किया जाएगा।
आईआईए के अनुसार वर्ष 1985 में उद्यमियों के एक छोटे समूह से शुरू हुआ संगठन आज 8 राज्यों, 52 क्षेत्रों और 16,500 से अधिक सदस्यों का मजबूत नेटवर्क बन चुका है। आईआईए लगातार एमएसएमई उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझावों को सरकार के समक्ष रखने तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है।
58वीं मंथन बैठक में ऊर्जा बचत पर हुआ महत्वपूर्ण संवाद - इसी क्रम में आईआईए गाजियाबाद चैप्टर द्वारा 58वीं मंथन बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसका विषय एनर्जी सेविंग एवं एनर्जी ऑडिट के जरिए एमएसएमई इंडस्ट्री की प्रोफिटेबिलिटी बढ़ाना रहा। बैठक में विभिन्न उद्यमियों ने प्रतिभाग कर ’’ऊर्जा लागत कम करने और सीधे लाभप्रदता बढ़ाने’’ के व्यावहारिक उपायों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में एसईईएम के विशेषज्ञ डॉ. सी.एस. आज़ाद, प्रमाणित ऊर्जा ऑडिटर एवं डॉ. आर.के. यादव, मान्यता प्राप्त ऊर्जा ऑडिटर’’ ने ऊर्जा बचत एवं एनर्जी ऑडिट के माध्यम से औद्योगिक लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी। आईआईए गाजियाबाद के चेयरमैन श्री हर्ष अग्रवाल’’ ने कहा कि ऊर्जा लागत को नियंत्रित करना एमएसएमई उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता एवं लाभप्रदता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने दी जानकारी- 01 सितंबर के आयोजन को लेकर आयोजित। प्रेस वार्ता को आईआईए के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल, Elected CEC Member राकेश अनेजा, राष्ट्रीय सचिव, अमित नागलिया, डिविजनल चेयरमैन संजय अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार, चैप्टर चेयरमैन हर्ष अग्रवाल, सचिव कुलदीप अत्री एवं कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग एवं वाइस चेयरमैन संजय गर्ग ने संबोधित किया।