रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर पीपल्स प्रीमियर टी 20 क्रिकेट लीग का आयोजन 14 सितंबर से होगा। बौझा निवासी विजेंद्र कुमार त्यागी की स्मृति में आयोजित इस लीग में 10 टीमें भाग लेंगी। लीग के लिए सोमवार को नीलामी हुई जिसमें 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लीग के मीडिया प्रभारी सुशील जैन ने बताया कि 150 खिलाड़ियों में से 130 खिलाड़ियों का चयन 10 टीमों के लिए किया गया।
लीग की विजेता को ट्रॉफीा के साथ 2 लाख व उप विजेता को ट्रॉफी के साथ 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच को भी सम्मानित किया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ ़क्षेत्ररक्षक व सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार भी दिया जाएगा।