आचार्य दीपक तेजस्वी को मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय मेडिकल एस्ट्रोलॉजी वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए


◼️आयोजकों की ओर से उनका स्मृति चिंह व सर्टिफिकेट प्रदान कर व शॉल ओढाकर सम्मान किया गया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- आचार्य दीपक तेजस्वी को मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय मेडिकल एस्ट्रोलॉजी वर्कशॉप में व्याख्यान के लिए मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया। उन्हें स्मृति चिंह व सर्टिफिकेट प्रदान कर व शॉल ओढाकर सम्मानित भी किया गया। आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि मेडिकल एस्ट्रोलॉजी जिसे चिकित्सा ज्यांेतिषी भी कहा जाता है, की लोकप्रियता बढ रही है। 

मेडिकल एस्ट्रोलॉजी ज्योतिष की वह शाखा है जो व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों की स्थिति के आधार पर उसके स्वास्थ्य, शारीरिक अंगों और संभावित बीमारियों का अध्ययन करती है। इसके माध्यम से व्यक्ति को भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं या कमजोरी का अनुमान लगाया जा सकता है क्योंकि कुंडली में हर ग्रह शरीर के किसी न किसी अंग और बीमारी का कारक होता है। सूर्य हमारी जीवन शक्ति, हड्डियों और हृदय का संचालन करता है तो चंद्रमा हमारे मन, मानसिक स्थिति और रक्त को प्रभावित करता है। 

मंगल ऊर्जा, रक्तचाप और शरीर की ताकत दिखाता है। वहीं बुध हमारी तंत्रिका तंत्र व त्वचा से जुड़ा है। शनि, राहु और केतु के दोष से पेट के रोग होेते हैं और बीमारिंयां लंबे समय तक रहती हैं। आयोजकों की ओर से आचार्य दीपक तेजस्वी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post